
रायपुर (वीएनएस)। वनांचल के निवासियों को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा के अनुरूप अब रैली कोसा की खरीदी समर्थन मूल्य पर होगी। बस्तर में रेशम मिशन के तहत रैली कोसा की समर्थन मूल्य पर खरीदी होगी। इससे स्थानीय निवासियों को रैली कोसा के उत्पादन और प्रसंस्करण से दोहरा लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ में 8 से 10 करोड़ रैली कोसा कोकून का वार्षिक उत्पादन होता है। राज्य लघु वनोपज संघ समर्थन मूल्य पर खरीदी करेगा।
राज्य लघु वनोपज संघ तथा रेशम संचालनालय के बीच एमओयू हुआ है। रेशम विभाग द्वारा बस्तर संभाग में 740 हितग्राहियों को रेशम धागाकरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा।