नारायणपुर (वीएनएस)। जिला शिक्षा अधिकारी मंडावी व विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायणपुर एवं ओरछा की ओर से अबूझमाड़ विकासखसंड के प्राथमिक शाला ब्रेहबेड़ा प्राथमिक शाला सोनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में माध्यमिक शाला सोनपुर में पदस्थ 7 शिक्षकों में से 5 शिक्षक उपस्थित पाये गये वं 2 शिक्षक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस प्रेषित किया गया। वहीं शाला में बच्चों की ओर से एडलाईन आंकलन परीक्षा देते हुए पाये गये। शाला में मध्यान्ह भोजन योजना स्व सहायता समूह की ओर से नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि एंडलाईन आंकलन परीक्षा की उत्तर पुस्तिका शालाओं में मूल्यांकन कर सुरक्षित रखें व मूल्यांकन पश्चात पोर्टल में अनिवार्य रूप से एंट्री का कार्य समय सीमा में करें।