मंत्री भेंडिया जामड़ी पाटेश्वरधाम पहुॅचकर रामजानकीदास महात्यागी के श्रद्धॉजलि सभा में हुई शामिल

Posted On:- 2022-04-26



बालोद (वीएनएस)। प्रदेश की महिला व बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया कल शाम जिले के डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम बडे़ जुंगेरा स्थित जामड़ी पाटेश्वरधाम पहुॅचकर परमपूज्य सद्गुरूदेव रामजानकीदास महात्यागी के श्रद्धॉजलि सभा में शामिल हुई। मंत्री अनिला भेंडिया, गुण्डरदेही विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद और संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने रामजानकीदास महात्यागी के छायाचित्र पर पुष्पअर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।