बालोद (वीएनएस)। प्रदेश के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक विकास, स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 28 अप्रैल को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. टेकाम 28 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे बालोद जिले के ग्राम निपानी पहुॅचेंगे। वहॉ वे दोपहर 01.30 बजे तक नवीन विद्यालय भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 01.30 बजे कार्यक्रम उपरांत सर्किट हाउस बालोद के लिए प्रस्थान। दोपहर 01.50 बजे सर्किट हाउस बालोद आगमन। दोपहर 03 बजे सर्किट हाउस बालोद से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।