बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर ने जिले के समस्त तहसीलदारों और जनपद पंचायतों के मुख्य कायर्पालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वतर्मान में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् पात्र हितग्राहियों का नाम सूची में दर्ज है।
उक्त सूची का परीक्षण कर सत्यापन किया जाना है। ऐसे हितग्राही जिनका नाम पात्र सूची में दर्ज है, परंतु वतर्मान में उनकी मृत्यु हो चुकी है ऐसे प्रकरण में उनके वैध वारिसान से आवेदन प्राप्त कर नियमानुसार परीक्षण उपरांत उनका नाम पात्र सूची में जोड़ा जाना है। ऐसे हितग्राही जो वतर्मान में पात्र हितग्राहियों की सूची में शामिल है, परंतु उनके अथवा उनके परिवार के किसी सदस्य के द्वारा कृषि भूमि अर्जित कर लेने के कारण योजना के अंतर्गत अपात्र हो गए हैं, ऐसे हितग्राहियों के संबंध में आपत्ति, पटवारी से प्रतिवेदन प्राप्त कर परीक्षण उपरांत पात्र हितग्राहियों की सूची से विलोपित किया जाना है। कलेक्टर ने कहा है कि ग्रामों में उक्त संबंध में मुनादी, बैनर-पोस्टर आदि के माध्यम से पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें।