अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर व विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मंगलवार को 1255 वीवीपैट मशीनों को वेयर हाउस में सुरक्षित रखा गया। एम -3 मॉडल के वीवीपैट मशीन इलेक्ट्रानिक कार्पारेशन आॅॅफ इंडिया लिमिटेड हैदराबाद से प्राप्त हुआ है। प्राप्त मशीनों का ईएमएस सॉफ्टवेयर में स्कैनिंग की कायर्वाही पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सी.एस. पैकरा, कर्ता राम गुप्ता सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कमर्चारी उपस्थित थे।