बीच सड़क पर ट्रैफिक पुलिस के साथ शख्स ने 'जानू मेरी जान' गाने पर किया डांस

Posted On:- 2022-04-26



सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होते रहता है। इसके माध्यम से कई तो रातोंरात स्टार बन जाते है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसे देख हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं वीडियो देख कई यूजर्स थिरकने को मजबूर हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स ट्रैफिक पुलिस के साथ डांस कर रहा है। दोनों को अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी के गाने 'जानू मेरी जान' पर थिरकते देखा जा सकता है। वीडियो को IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। वीडियो को अब तक करीब 19 हजार बार देखा जा चुका है।

वीडियो में, एक आदमी को शान फिल्म के गाने 'जानू मेरी जान' पर डांस करते हुए और इसे एन्जॉय करते देखा जा सकता है। ट्रैफिक सिपाही भी इस गुमनाम आदमी के साथ शामिल हो गया और उसके साथ सड़क पर नाचने लगा। काबरा ने लिखा - “ऐसे पल पब्लिक पुलिस फ्रेंडशिप के ख़ूबसूरत उड़ान है। #DancingCop #DancingWithCop,” वीडियो के कैप्शन में लिखा है।

http://