गरियाबंद (वीएनएस)। जिला पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी रोक्तिमा यादव की ओर से जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत रजकट्ठी के ग्राम पंचायत सचिव दिवंगत ओमप्रकाश नेताम की सुपुत्री कुमारी वर्षा नेताम को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया गया है।
दिवंगत ओमप्रकाश नेताम जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत रजकट्ठी में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ थे। सचिव के पद पर रहते हुए 11 फरवरी 2022 को उनका आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत पंचायत सचिव की सुपुत्री कुमारी वर्षा नेताम की ओर से अनुकम्पा नियुक्ति केलिए प्रस्तुत आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेते हुए जिला पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी रोक्तिमा यादव ने अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी कर कुमारी वर्षा नेताम को जनपद पंचायत फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत सरकड़ा में पदस्थ किया है।