गरियाबंद (वीएनएस)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत सिक्योरिटी गार्ड पद की भर्ती केलिए अंतरिम चयन/प्रतीक्षा सूची जारी कर 13 अप्रैल 2022 तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी। निर्धारित समयावधि में कोई भी दावा-आपत्ति प्राप्त नहीं होने पर उक्त पद हेतु चयन/प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। सीएमएचओ डॉ एनआर नवरत्न ने बताया कि चयन/प्रतीक्षा सूची का अवलोकन कार्यालय मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल तथा जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन पर किया जा सकता है।