राज्यपाल अनुसुईया उईके खैरागढ़ दौरे पर 27 को

Posted On:- 2022-04-26



इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राजनांदगांव (वीएनएस)। राज्यपाल उईके 27 अप्रैल को खैरागढ़ आएंगी। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल उईके दोपहर 1.25 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से प्रस्थान कर 1.30 बजे हेलीपेड पीपरिया खैरागढ़ आएंगी। दोपहर 1.50 बजे सड़क मार्ग से धरमपुरा मनोहर गौशाला आएंगी। यहां से वे दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय गेस्ट हाऊस आएंगी। वे दोपहर 3.30 बजे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के 16वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वे शाम 5.10 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।