जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े काम, लगातार चार दिन रहेंगे बंद, देखें छुट्टी की पूरी लिस्ट...

Posted On:- 2022-04-26



नई दिल्ली (वीएनएस)। मई महीने की शुरुआत होने वाली है और आरबीआई इस महीने पड़ने वाली छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। पूरे माह में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे और मई की शुरुआत में ही लगतार चार दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसलिए बैंकिंग के काम के लिए घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

एक से 4 मई तक लगातार होने वीली है छुट्टी आरबीआई की ओर से जारी कलेंडर के मुताबिक बात करें तो मई के पहले हफ्ते में चार द‍िन की छुट्ट‍ियां होने जा रही है। एक मई को मई दिवस के मौके पर बैंक बंद रहने जा रहे हैं, इस दिन रव‍िवार होने के साथ महाराष्ट्र दिवस भी होने जा रहा है। इसके अलावा कई राज्यों में 2 मई को परशुराम जयंती का अवकाश होने वाला है। तीन और चार मई को ईद-उल-फ‍ितर और बसवा जयंती (कर्नाटक) को लेने के बाद अवकाश होने जा रहा है। ईद की छुट्टी राज्‍यों के ह‍िसाब से अलग-अलग कर दी जाएगी।मई में 13 द‍िन बंद रहने जा रहे हैं बैंकमई महीने में बात करें तो अलग-अलग जोन में कुल 31 दिनों को लेकर 13 दिन बैंक बंद रहने जा रहे हैं। आपको बता दें बैंक की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट को लेकर आरबीआई की ओर से चार आधार पर जारी कर दिया जाता है। छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट देशभर में सेल‍िब्रेट होने वाले त्‍योहार और राज्‍यों के ह‍िसाब से तय की जाती है। इसके अलावा राष्‍ट्रीय अवकाश और शन‍िवार-रव‍िवार की भी छुट्ट‍ियां कैलेंडर में शामिल रहती है।

मई में बैंकों की छुट्ट‍ियों की सूची 1 मई 2022 : मजदूर द‍िवस / महाराष्‍ट्र द‍िवस. पूरे देश में बैंक बंद. इस द‍िन रव‍िवार की भी छुट्टी रहेगी. 2 मई 2022 : महर्ष‍ि परशुराम जयंती – कई राज्‍यों में छुट्टी 3 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, बसवा जयंती (कर्नाटक) 4 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, (तेलंगाना) 9 मई 2022 : गुरु रब‍िंद्रनाथ जयंती- पश्‍च‍िम बंगाल और त्र‍िपुरा 14 मई 2022 : दूसरे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश 16 मई 2022 : बुध पूर्ण‍िमा 24 मई 2022 : काजी नजारुल इस्‍माल जन्‍मद‍िवस-स‍िक्‍क‍िम 28 मई 2022 : चौथे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश

मई 2022 में सप्ताहांत बैंक छुट्टियों की जारी हुई लिस्ट 1 मई 2022 : रविवार 8 मई 2022 : रविवार 15 मई 2022 : रविवार 22 मई 2022 : रविवार 29 मई 2022 : रविवार