रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी ने वर्तमान में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ते लोड की मांगपूर्ति के लिए खेदामारा भिलाई स्थित 400 केवी सब स्टेशन में नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। इससे छत्तीसगढ़ को सेंट्रल कोटे से अनुबंध के तरह मिलने वाली बिजली को लेने में आसानी होगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के चेयरमेन अंकित आनंद (आईएएस) ने इस उपलब्धि के लिये ट्रांसमिशन कंपनी की टीम को बधाई दी है।