नई दिल्ली (वीएनएस)। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रेजेंटेशन और विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एमपॉवर्ड एक्शन ग्रुप (EAG) 2024 बनाया था और प्रशांत को तय जिम्मेदारी के साथ इस समूह का हिस्सा बनकर पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।
प्रशांत किशोर ने भी मामले पर ट्वीट करते हुए कहा, 'मैंने EAG के सदस्य के तौर पर पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने का कांग्रेस का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। मेरी विनम्र राय है कि परिवर्तनकारी सुधारों के जरिए गहरी संगठनात्मक समस्याओं को दूर करने के लिए पार्टी को मुझसे ज्यादा नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की जरूरत है।'
http://Battle for India will be fought and decided in 2024 & not in any state #elections Saheb knows this! Hence this clever attempt to create frenzy around state results to establish a decisive psychological advantage over opposition. Don’t fall or be part of this false narrative.
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) March 11, 2022
पिछले एक महीने से चल रही थी कांग्रेस और प्रशांत किशोर के बीच बातचीत बता दें कि पिछले लगभग एक महीने से प्रशांत किशोर और कांग्रेस के बीच बातचीत चल रही थी और उन्होंने कम से कम तीन बार गांधी परिवार के सदस्यों के साथ बैठक की थी। पार्टी के महत्वपूर्ण नेताओं की उपस्थिति में हुई एक बैठक में उन्होंने कांग्रेस को फिर से जिंदा करने और उसे 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तैयार करने का ब्लूप्रिंट पेश किया था। प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल करने को लेकर पार्टी के ज्यादातर महत्वपूर्ण नेताओं की सकारात्मक राय थी, हालांकि उन्हें क्या जिम्मेदारियां दी जाएं, इस पर मतभेद थे। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को ममता बनर्जी और जगनमोहन रेड्डी जैसे कांग्रेस के विरोधियों के साथ काम करने के प्रशांत के इतिहास के कारण उन पर संशय था।
बता दें कि ये दूसरी बार है जब प्रशांत किशोर और कांग्रेस की बातचीत असफल हुई है। इससे पहले पिछले साल जुलाई-अगस्त में भी प्रशांत और कांग्रेस के बीच साथ आने को लेकर बातचीत हुई थी। तब प्रशांत के कांग्रेस में शामिल हो सकने की खबरें भी आई थीं, हालांकि ये बातचीत असफल रही। इसके बाद प्रशांत ने सार्वजनिक मंचों से कई बार गांधी परिवार पर सवाल उठाए।