जांजगीर चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि जल जीवन मिशन के स्वीकृत कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा का गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाएं। कलेक्टर की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समिति की वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रथम बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में हुई।
बैठक में मिशन के समस्त सदस्यों के समक्ष सदस्य सचिव जिला जल व स्वच्छता मिशन की ओर से जल जीवन मिशन के अंतर्गत 1 सोलर नल जल योजना 05 रेट्रोफिटिंग योजना व 35 एकल ग्राम योजना की प्रशासकीय स्वीकृति 25 निविदा प्रारूप, 93 निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर एवं वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त आवंटन व व्यय का कार्योत्तर अनुमोदन किया गया। कलेक्टर की ओर से जल जीवन मिशन के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने एवं उपयोग में लाये जा रहे सामाग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये गये। जल जीवन मिशन के अंतर्गत अनुबंध पश्चात ऐसे कार्य जो अभी तक प्रारंभ नहीं किये गये व धीमी प्रगति वाले ठेकेदार/फर्म के विरुद्ध कठोर कायर्वाही कर उन ठेकेदारों को 01 वर्ष के लिए जल जीवन मिशन कार्य नहीं करने केलिए काली सूची में डालने एवं अमानत की राशि को राजसात करने तथा रिस्क एण्ड कास्ट में निविदा की कायर्वाही करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त वार्षिक डाटा अपडेशन, वार्षिक कार्य योजना 2022-23 अनुसूचित जाति बहुल ग्रामों के अनुसार पूर्व में मांग संख्या 20 में स्वीकृत योजनाओं को मांग संख्या 64 में लिंक करने इत्यादि कार्यों का अनुमोदन किया गया। अंत में सदस्य सचिव की ओर से धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।
मुख्य कायर्पालन अधिकारी जिला पंचायत, वनमंडलाधिकारी मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी, उपसंचालक कृषि, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर/सक्ती कायर्पालन अभियंता जल संसाधन विभाग, उपसंचालक जनसंपर्क कायर्पालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, जिला परियोजना कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास विभाग तथा सदस्य सचिव व कायर्पालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा विभागीय कमर्चारी कमल सिंह ठाकुर, निखिल तंबोली शिव नारायण त्रिपाठी परियोजना समन्वयक (आई.ई.सी.) राजेश राठौर व अनिल सोनी इस बैठक में उपस्थित थे।