सड़क दुर्घटना में मृत के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Posted On:- 2022-04-27



सुकमा (वीएनएस)। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोण्टा बनसिंह नेताम की ओर से सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।16 अक्टूबर 2021 को घटित सड़क दुर्घटना में अतुलपारा पोलमपल्ली निवासी रव्वा कोसा की मृत्यु के उपरान्त मृतक के परिजन रव्वा सुक्का तथा 20 अक्टूबर 2021 को दुब्बाटोटा निवासी सलवम बण्डी की मृत्यु के उपरान्त मृतक के परिजन सलवम भानु को 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।