कोरोना वैक्सीनेशन : देश भर में टीकाकरण का आंकड़ा 188.19 करोड़ के पार...

Posted On:- 2022-04-27



नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 27 अप्रैल की सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 188.19 करोड़ (1,88,19,40,971) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,31,48,146 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.75 करोड़ (2,75,34,619) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। अब तक 5,17,547 प्रीकॉशन खुराक लगाई गई हैं।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
    स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 10404907
दूसरी खुराक 10013922
प्रीकॉशन खुराक 4736567
    अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 18415248
दूसरी खुराक 17535036
प्रीकॉशन खुराक 7447184
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 27534619
दूसरी खुराक    4387961
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 58259733
दूसरी खुराक 41747337
  18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 555580353
दूसरी खुराक 476585631
प्रीकॉशन खुराक    113334
  45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 202896880
दूसरी खुराक 187607925
प्रीकॉशन खुराक   404213
      60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग पहली खुराक 126848678
दूसरी खुराक 116875848
प्रीकॉशन खुराक 14545595
    प्रीकॉशन खुराक 27246893
कुल   1881940971