बलरामपुर पहुंचे मंत्री डहरिया, मोबाइल मेडिकल यूनिट और जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Posted On:- 2022-04-27



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल के 2 मई से शुरू हो रहे प्रदेश दौरे से पहले नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया का नगरीय निकायों का दौरा बुधवार से शुरू हो गया है। आज सुबह मंत्री डहरिया बलरामपुर पहुंचे, जहां वे जिले के नगरीय निकायों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वे जनता से सीधे संवाद भी करेंगे।

आज मंत्री डहरिया ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट का निरीक्षण किया। इसके बाद मंत्री डॉ. शिव डहरिया बस स्टैंड निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने दुकानों की नीलामी न होने पर नाराजगी जताई। वहीं कहा कि समय सीमा में कार्य न होने पर सीएमओ पर होगी कार्रवाई। इसके बाद मंत्री डहरिया जिला अस्पताल का औचक निरिक्षण किया। यहां उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और धनवंतरी मेडिकल स्टोर का भी निरीक्षण किया।