पीएम मोदी के बैठक में शामिल हुए सीएम बघेल...

Posted On:- 2022-04-27



रायपुर (वीएनएस)। कोविड-19 संक्रमण के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री बघेल अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी, प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित हैं।