विधायक जुनेजा और निगमायुक्त ने किया अनुपम नगर और राजा तालाब दौरा

Posted On:- 2022-04-27



रायपुर (वीएनएस)। उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने निगम आयुक्त प्रभात मलिक के साथ मंगलवार की सुबह अनुपम नगर और राजा तालाब क्षेत्र का दौरा किया। क्षेत्र के रहवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक व निगम कमिश्नर सहित आला अधिकारियों ने पैदल दौरा कर रहवासियों की समस्याओं से रूबरू हुए। रहवासियों ने बताया कि पानी निकासी व्यवस्था ठीक नही होने के कारण कॉलोनी में जल भराव समस्या की उत्पन्न हो जाती है। जिसके चलते घर डूब जाते है। जिस ओर पानी निकलती है वहा रेलवे लाइन की पटरी है, जिसका स्तर रिहायसी क्षेत्र से काफी ऊपर है। जिसके चलते पानी निकासी नही हो पाती। इसके आलावा साल भर पानी जिस नाली से निकलती है वह संकरी होने का कारण यह स्थिति निर्मित होती है। विधायक जुनेजा और निगमायुक्त ने तकनीकी व अन्य अधिकारियों को अवगत कराकर जल भराव समस्या के निदान के लिए निरीक्षण कराया। जल्द ही बरसात के पहले जल भराव की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया।

इसके उपरान्त पूर्व में अरमान नाला से बड़ी नाली गुजरती है, जहां पूरे शहर का पानी गुजरता है। समय समय मे इस नाली को साफ कराया जाता रहा है। बावजूद कचरे के ढेर जमा होने से नाली से पानी धीरे धीरे निकलने से छोटे नालियों में पानी जाम हो जाती है, और जल भराव समस्या उतपन्न होती है। विधायक जुनेजा और निगम आयुक्त ने सामने खड़े होकर नाले से कचरा बाहर निकलवाया। इसके अलावा बी टी आई ग्रउण्ड क्षेत्र का भी दौरा किया। विधायक ने गार्डन व खेल स्पर्धा को बढ़ाने के उद्देश्य से इसे खेल परिसर विकसित करने और गार्डन सौंदर्यीकरण करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर पार्षद अमितेष भारद्वाज, पार्षद आकाश तिवारी ,पार्षद कामरान अंसारी ,पूर्व पार्षद राकेश धोत्रे, आर के सरीन, प्रमोद अवस्थी, रमेश महावर, प्रेम कक्कड़, आर के नागपाल, प्रवीण जैन, आर के शर्मा, सतीश साहू, राहुल अग्रवाल उपस्थित थे।