रासायनिक उर्वरकों की अफरातफरी पर निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

Posted On:- 2022-04-27



जगदलपुर (वीएनएस)। रासायनिक उर्वरकों की अफरातफरी, कालाबाजारी, उर्वरक भंडारण केन्द्रों में उर्वरकों की गतिविधियों पर निगरानी, पॉश मशीन के माध्यम से शासन की ओर से निर्धारित दर पर ही उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय और विकासखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी अनुविभागीय कृषि अधिकारी तरुण कुमार प्रधान 94063-57441 को नोडल अधिकारी और बीआर प्रसाद 94252-62714 को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जगदलपुर विकासखंड के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अजय कुमार मिरी 75874-26135 को नोडल अधिकारी और कृषि विकास अधिकारी दुर्गावती दुधी 94062-29630 को सहायक नोडल अधिकारी, बस्तर विकासखंड के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सीएल मंडावी 93021-18402 को नोडल अधिकारी तथा कृषि विकास अधिकारी आरएस तोमर 94242-84491 को सहायक नोडल अधिकारी, बकावंड विकासखंड के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी थलेश पानीग्राही 79875-30414 को नोडल अधिकारी और कृषि विकास अधिकारी शीतू नाग 76929-91501 को सहायक नोडल अधिकारी, लोहण्डीगुड़ा विकासखंड के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आईएल पाटकर 94077-98507 को नोडल अधिकारी तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी देवेश पांडे 94077-08123 को सहायक नोडल अधिकारी, तोकापाल विकासखंड के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एके बोस 70004-76166 को नोडल अधिकारी और कृषि विकास अधिकारी प्रकाश खलखो 70678-45469 को सहायक नोडल अधिकारी, बास्तानार विकासखंड के लिए प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जेएस शार्दुल 70009-14987 को नोडल अधिकारी तथा कृषि विकास अधिकारी मनोज सिंह 99933-28635 को सहायक नोडल अधिकारी और दरभा विकासखंड के लिए प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रामनाथ मौर्य 94060-77238 को नोडल अधिकारी व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निशांत मिश्रा 94062-93820 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।