गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (वीएनएस)। आम जनता को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा ग्राम पंचायतों से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए बुधवर को ग्राम पंचायत भाड़ी, बरवासन और केवची में प्रशासन आपके द्वार जन संवाद शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत भाड़ी में आयोजित शिविर में 41 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 5 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण कर दिया गया। ग्राम पंचायत बरवासन में 109 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 8 आवेदनों का शिविर स्थल पर निराकरण कर दिया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत केंवची में विभिन्न आवेदनों का निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनो का निराकरण शीघ्र किया जाएगा।