बीजापुर (वीएनएस)। विशेष कनिष्ठ चयन बोर्ड बस्तर के माध्यम से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला बीजापुर के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की भर्ती के लिए 20 अक्टूबर 2021 को विज्ञापन जारी कर परीक्षा आयोजन दावा आपत्ति सहित विभिन्न चरणों की कायर्वाही उपरांत अंतिम मेरिट लिस्ट जारी किया गया है। अंतिम मेरिट लिस्ट कार्यालय मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी में चस्पा किया गया है व जिले के वेबसाइट पर उपलब्ध है।