प्रभारी मंत्री ने भैरमबाबा की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Posted On:- 2022-04-27



बीजापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य कर व आबकारी तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने बीजापुर प्रवास के दौरान भैरमगढ़ स्थित ऐतिहासिक भैरमबाबा मंदिर मे पूजा -अचर्ना कर प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।

मंत्री लखमा व स्थानीय विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने जातरा में आमंत्रित देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेकर विभिन्न गांवों से आए पुजारी परगना व ग्राम प्रमुखों से भेट की। इस दौरान जनपद अध्यक्ष दशरथ कुंजाम उपाध्यक्ष सहदेव नेगी, नगरपंचायत अध्यक्ष सुखमती मांझी, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा डीएफओ अशोक पटेल, एसडीएम ओंकारेश्वर ध्रुव, सीईओ जनपद पंचायत जेआर अरकरा सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कमर्चारी गण उपस्थित थे।