जांजगीर चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर शुक्ला ने जिले की शैक्षणिक संस्थाओं के डीन, प्राचार्य और अधीक्षकों को पत्र जारी कर वर्ष-2021-22 के असफल भुगतान वाले विद्याथिर्यों के संशोधित बैंक खातों की जानकारी शीघ्र सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को भेजने के निर्देश दिए हैं।
जारी पत्र में कहा गया है कि आॅनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2020-21 के लंबित विद्याथिर्यों का बैंक खाता नंबर गलत होने, बैंक खाता बंद होने के कारण छात्रवृत्ति का भुगतान असफल होना बैंक की ओर से बताया गया है। इस संबंध में विद्याथिर्यों की संशोधित बैंक खाते की जानकारी शीघ्र ही राज्य मुख्यालय में जमा किया जाना है। उक्त वर्ष के लंबित असफल भुगतान के प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किये जाने के लिए आपकी संस्था को संदर्भित पत्र 02 के माध्यम से व दूरभाष द्वारा इस कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया था। परन्तु आज दिनांक तक लंबित असफल भुगतान की जानकारी अपेक्षित है।
आगामी समय में मुख्यमंत्री महोदय का विधानसभा वार भ्रमण कार्यक्रम है। अत: अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 07 दिवस के भीतर असफल भुगतान वाले विद्याथिर्यों (सूची संलग्न) की संशोधित बैंक खाते की जानकारी इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें निर्धारित समयावधि में लंबित असफल भुगतान वाले विद्याथिर्यों की संशोधित बैंक खातों की जानकारी प्राप्त नहीं होने की स्थिति में छात्रवृत्ति की राशि स्वत: निरस्त मानी जाएगी तथा लंबित छात्रवृत्ति की राशि शासन को समर्पित कर दी जायेगी। भविष्य में विद्याथिर्यों की ओर से छात्रवृत्ति अप्राप्त होने संबंधी आवेदन/शिकायत करने की स्थिति में संबंधित संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।