ढोड़ी के पानी पीने पर मजबूर है ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि बेपरवाह

Posted On:- 2022-04-27



बैकुन्ठपुर (वीएनएस)। ग्राम पंचायत रामपुर के ठाकुरपारा मोहल्ले के ग्रामीण इन दिनो ढोड़ी के पानी पीने के लिए मजबूर है। मोहल्ले मे एक हेण्ड़पंप भी है जिसमे 2-3 बाल्टी पानी निकलने के बाद उसमे से भी पानी निकलना बंद हो जाता है। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि मोहल्ले मे पानी की समस्या लम्बे समय से चली आ रही है।

 हम लोग पानी की समस्या को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों सहित अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं सभी कहते है आने वाले दिनो मे पानी की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा लेकिन आज तक मोहल्ले मे किसी ने पानी की इस गंभीर समस्या से निजात नही दिला सके।  ग्रामीण महिला फुलकुवर, चंदा बाई सहित अन्य महिलाओं ने बताया की तीन माह पहले क्षेत्रिय विधायक श्रीमती अम्बिका सिहदेव गांव में आई थी जिसमे हमने पीने के लिए पानी की हो रही समस्याओ के संबंध में अवगत कराये थे। जिस पर विधायक ने जल्द ही पानी की समस्या को दुर करने की बात कही थी। इसके बावजूद आज तक मोहल्ले मे पेयजल की बनी हुई है। विडंबना यह है की ठाकुरपारा मे 44 परिवार के लोग एक ढोड़ी के पानी के सहारे जीवन यापन कर रहे है।

सरपंच सचिव के उपर ढोड़ी मरम्मत के लागत से अधिक राशी निकालने का आरोप।स्थानीय ग्रामवासियों ने बताया की ढोड़ी की गहराई 2-3 फिट है। बीते साल सरपंच सचिव ने ढोड़ी की मरम्मत कार्य कराये थे जिसमे लगभग 15 हजार रूपये की लागत लगी होगी।परंतु सरपंच सचिव ने आपसी मिली भगत कर 75 हजार रूपये पंचायत मद से आहरण कर लिए है। पूछने पर सरपंच सचिव गोल मोल जवाब देते है।