बैकुन्ठपुर (वीएनएस)। कलेक्टर ने सप्ताहिक जनचौपाल मे लोगो की समस्याए सुनी और सबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के लिए निर्देश किये । वही जनचौपाल में पहुची रुबीना ने कलेक्टर कुलदीप शर्मा को अपनी से बनाई हुई मैट भेंट कर कलेक्टर को धन्यवाद दिया। जिला कलेक्टोरेट मंथन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक के बाद हुई कलेक्टर जनचौपाल में मोटराइज्ड ट्रायसिकल के लिए आवेदन लेकर पहुंची मनेन्द्रगढ़ की रुबीना की स्थिति को देखकर कलेक्टर शर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए समाज कल्याण विभाग को फौरन ट्रायसिकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देश मिलने के बाद सबंधित अधिकारियो ने जनचौपाल के तुरन्त बाद विभाग ने रुबीना को मोटराइज्ड ट्रायसिकल प्रदाय किये। रुबीना ने कलेक्टर को धन्यवाद देते हुए स्वयं बनाए मैट भी भेंट किया।
जनचौपाल में मांगो तथा समस्याओं से सम्बंधित 87 आवेदन प्राप्त हुए थे। कलेक्टर शर्मा ने आमजनों कीसुविधा के लिए आवेदनों के जल्द निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।