इस बार 'माटी पूजन दिवस' के रूप में मनाई जायेगी अक्षय तृतीया...

Posted On:- 2022-04-27



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप इस बाद अक्षय तृतीया को 'माटी पूजन दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान राजधानी में राज्यस्तरीय आयोजन के साथ राज्य भर में कार्यक्रम होंगे। ज्ञातव्य है कि 3 मई को अक्षय तृतीया मनाई जायेगी, इस दिन धरती माता की रक्षा के लिए शपथ ली जाएगी। वहीं जनप्रतिनिधि कृषकों और नागरिकों के बीच जाएंगे और उनसे संवाद करेंगे।