वाहनों के विक्रय के लिए नीलामी 5 मई को

Posted On:- 2022-04-27



रायपुर (वीएनएस)। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, मर्या. रायपुर  ने वाहनों के विक्रय के लिए खुली नीलामी किये जाने  के लिए क्रेताओं को आमंत्रित किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि सभी वाहन अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र, आजाद हॉस्टल के सामने, पं.र.शं.शु.वि.वि. परिसर, रायपुर में रखे, खड़े किये गये हैं। खुली नीलामी 5 मई, समय दोपहर 12 बजे कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, मर्या. रायपुर में आयोजित किया जायेगा। बोलीकर्ता समय से पूर्व वाहनों का अवलोकन कर, बोली  के लिए कार्यालय में उपस्थित हो सकते है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन दिवस, समय में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, मर्या. रायपुर, कलेक्ट्रेट कक्ष क्रमांक 34 या कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0771-4915063 में संपर्क किया जा सकता हैं।