नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा गुरुवार को लेंगीं सदस्यता की शपथ

Posted On:- 2022-04-27



रायपुर (वीएनएस)। खैरागढ़ से नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा गुरुवार को सदस्यता की शपथ लेंगी। शपथ विधि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत पूरी कराएंगे। उनके कक्ष पूर्वाह् 11.30 बजे शपथ होगा। इस मौके पर सीएम बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। 12 अप्रैल को हुए चुनाव में यशोदा 20 हजार मतों से विजयी घोषित की गई थी।