डौण्डी में दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए हुआ मेगा शिविर का आयोजन

Posted On:- 2022-04-27



बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे के मार्गदर्शन में विकासखंड मुख्यालय डौण्डी में कल दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेगा शिविर का आयोजन समाज कल्याण विभाग की ओर से किया गया।

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि शिविर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंर्तगत डौण्डी जनपद पंचायत से 82 व डौण्डीलोहारा जनपद पंचायत से 135 वृद्धजनों को शिविर में सहायक उपकरण प्रदान कर लाभान्वित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम दांत, चश्मा, व्हील चेयर, छड़ी, वाकर, श्रवण यंत्र, घुटने, कमर व स्पाइनल बेल्ट इत्यादि का वितरण किया गया। दिव्यांगजन प्रमाणीकरण शिविर में 85 दिव्यांग उपस्थित हुए, जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी व समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक नदीम काजी आदि उपस्थित थे।