गरियाबंद (वीएनएस)। जिले के 1570 शासकीय विद्यालयों के विद्याथिर्यों को विभिन्न खेलों से जोड़ते हुए खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए खेलों को ध्यान में रखते हुए विद्यालयवार प्राथमिक स्तर व उच्च प्राथमिक स्तर के लिए सुझावात्मक खेल के लिए सामग्री व हाई स्कूल/ हायर सेकेण्डरी विद्यालय स्तर पर खेले जाने योग्य सुझावात्मक खेल सामग्री क्रय कर राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय में सप्लाई के लिए खेल सामग्री प्रदाय किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर ने अवगत कराया कि राज्य परियोजना कार्यालय से सीएसआईडीसी की ओर से मान्यता प्राप्त एजेंसी से पैनल तैयार कर विधिवत सामग्री क्रय किया गया है। एजेंसी की ओर से गुणवत्ता को लेकर इंश्योर सर्टिफिकेट दिया गया है। समग्र शिक्षा के तहत क्रीडा एवं व्यायाम सामग्री के लिए प्राथमिक शाला को प्रति विद्यालय के मान से 5 हजार रुपए, पूर्व माध्यमिक शाला को प्रति विद्यालय के मान से 10 हजार रुपए। इसी प्रकार हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल को प्रति विद्यालय के मान से 25 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त स्वीकृत राशि का 30 प्रतिशत राशि के तहत गरियाबंद जिले में संचालित कुल 975 प्राथमिक शाला में प्रति विद्यालय 1500 के दर से 1462500 रुपए की स्वीकृति। कुल 450 उच्च प्राथमिक शाला में प्रति विद्यालय 3 हजार रुपए की दर से 13 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति।
कुल 72 हाईस्कूल में प्रति विद्यालय 7500 रुपए की दर से 5 लाख 40 हजार रुपए तथा कुल 73 हायर सेकेण्डरी विद्यालय के लिए प्रति विद्यालय 7500 रुपए की दर से 5 लाख 47 हजार 500 रुपए पीएफएमएस के माध्यम से विद्यालय को प्रदाय किया गया है। काटी गई 70 प्रतिशत राशि से खेल सामग्री क्रय कर विद्यालय को वितरण के लिए जिले के समस्त कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी को खेल सामग्री सप्लाई किया गया है।