कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज 5 नए मामले, रायपुर से 2

Posted On:- 2022-04-27



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 27 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.11 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4,662 सैंपलों की जांच में 5 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 4 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

प्रदेश में आज 3 जिले दुर्ग व रायपुर से 2-2, राजनांदगांव से 1 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष 25 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

14 जिले बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं 14 जिले बालोद, कबीरधाम, गरियाबंद, रायगढ़, जांजगीर-चापंा, सरगुजा, कोरिया एवं सूरजपुर में 01-01, दुर्ग, बलौदाबाजार एवं बलरामपुर में 02-02, राजनांदगांव में 03, बिलासपुर में 05, रायपुर में 06 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।