रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल गुरुवार की दोपहर 12.40 बजे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की बैठक लेंगे। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की गई है। बैठक में विभागीय मंत्री समेत आला-अधिकारी मौजद रहेंगे। बैठक से पहले मुख्यमंत्री बघेल हाईवे पेट्रोलिंग और मानव तस्करी रोधी इकाई वाहन को हरी झंडी दिखाएंगे।