कोविड वेरिएंट एक्सई का खतरा न बढ़े : जरूरी है मास्क और टीकककर

Posted On:- 2022-04-28



कोविड के प्रकरण कुछ राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं, कबीरधाम की अगर बात की जाए तो यहां फिलहाल स्थिति अच्छी है लेकिन पंडरिया से 2 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इस स्थिति को देखते हुए हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। कोविड महामारी से बचने के लिए मास्क का अनिवार्य उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, भीड़ में जाने से बचने के साथ-साथ कोविड टीकाकरण अतिआवश्यक है। इससे स्वयं के साथ ही समाज और अपने बच्चों की रक्षा करना सम्भव हो पायेगा। नए वेरिएंट एक्सई को फैलने से बचाव के लिए हम सबको कोविड गाइडलाइन का पालन गम्भीरता से करना होगा। कोविड संक्रमितों के निधन का राज्य स्तरीय डेटा समीक्षा करने से एक बात स्पष्ट रूप से सामने आया है कि कोविड टीका का डोज नही लगवाने वाले लोगों को आपातकाल अथवा दुखद परिस्थितियों का सामना अपेक्षाकृत अधिक करना पड़ा। अतः 12 वर्ष या अधिक के सभी से अपील है कि कोविड टीका अवश्य लगवाएं और गाइडलाइन के अनुरूप उचित अंतराल के बाद दूसरा डोज भी अति आवश्यक है। यह देखने को मिल रहा है कि अब तक 92 % लोगों को कोविड टीका का पहला डोज लग चुका है। जबकि सेकेंड डोज केवल 80 % लोगों ने लगवाया है। इसी प्रकार 12 से 17 आयु वर्ष में भी टीका लगाना है जिसमें सबका सहयोग जरूरी है। शासन की ओर से कोरोना वारियर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स व वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोविड के दूसरे डोज के 9 माह बाद प्रिकॉशन डोज की शुरुआत भी कर दी गई है, अतः इस वर्ग के सम्बन्धित लोगों से भी अपील है कि प्रिकॉशन डोज अवश्य लगवाएं। टीकाकरण का सभी डोज लगवाने से ही इसका लाभ मिल पायेगा।