शराब बेचने की अनुमति के लिए आरक्षक ने मांगे ज्यादा पैसे, ढाबा संचालक ने थानेदार से की शिकायत

Posted On:- 2022-04-28



बिलाईगढ़ (वीएनएस)। धोबनीडीह के ढ़ाबा संचालक राजीव बर्मन ने भटगांव थाना के एक आरक्षक पर डरा धमकाकर फोन-पे के माध्यम से अवैध वसूली करने का बड़ा आरोप लगाया है। ढाबा संचालक ने कार्रवाई की मांग करते हुए थाना प्रभारी को आवेदन दिया है।

दरअसल शिकायतकर्ता की माने तो आरक्षक ने पहले ढ़ाबा संचालक को शराब बेचने की सलाह देकर उन पर थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने की सलाह दी और 7000/- (सात हजार रुपये) मासिक देने का बजट बता डाला। ततपश्चात ढ़ाबा संचालक से फोन-पे के माध्यम से एक-एक हजार रुपये भी दो बार ट्रांसफर करा लिया गया। इतना ही नहीं ढ़ाबा संचालक से नगद 5000/- रुपये ले लिया गया, इसके बावजूद ढाबा संचालक से और 10,000 /- रुपये की मांग की गई। जिससे ढ़ाबा संचालक परेशान होकर आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत करने थाना पहुँचा और शिकायत किया।

हालाँकि थाना प्रभारी द्वारा शिकायत पर जाँच कर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। ऐसे में यह मामला जाँच होना अति आवश्यक हैं तांकि मामले की सच्चाई खुलकर सामने आ सके।

https://www.youtube.com/watch?v=E1TyxglP3I0