
बीजापुर (वीएनएस)। आबकारी-उद्धोग व जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा गुरुवार को बीजापुर दौरे पर थे। उन्होंने अपने दौरे के दौरान बीजापुर की हालात को लेकर कुछ नही कहा। सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने कहा कि यहां सिलगेर सहित, बुर्जी, बेचापाल, बांगोली, आदि गांवों के ग्रामीण लगभग 1 वर्ष से अपने माँगों को लेकर आंदोलनरत हैं। पर आज तक सरकार की तरफ़ से किसी ने उनकी मांगों को नहीं सुना है। साथ ही चुनाव में किए गए वादे भी पूरे नही किए गए है। शराब बंदी, 10 लाख रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करना, कई ऐसे वादे घरे के धरे रह गए हैं। इससे साफ़ दर्शाता है कि इन्हें आम जनता से कोई सरोकार नही है। जब यही लोग विपक्ष की भूमिका में थे तब मंत्री लखमा के नेतृत्व में जांच कमेटियां बनाकर दौरा करते थे। जब सत्ता हासिल हुई तो रंग बदलने में देर नही की। इससे यह साफ़ साबित होता है कि कांग्रेस की लड़ाई सिर्फ और सिर्फ सत्ता की लड़ाई थी।
बस्तर के जल, जंगल जमीन को उधोगपतियों को सौंपने की तैयारी में है। मंत्री लखमा का बीजापुर में आके यहाँ के हालात के बारे में कुछ न बोलकर चुप्पी साधना बहुत बड़े कारण को दर्शाता है। आए दिन बीजापुर जिले में भ्रष्टाचार के ख़बरे प्रकाशित हो रही है। पूंजीवाद चरम पर हावी हो चुकी है। सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने कहा कि आने वाले दिनों में यही जनता वोट के माध्यम से सबक सिखाएगी।