जीवन बीमा निगम का आईपीओ चार से नौ मई तक आम जनता के लिए उपलब्‍ध रहेगा

Posted On:- 2022-04-28



नई दिल्ली (वीएनएस)। जीवन बीमा निगम का आईपीओ दो मई को संस्‍थागत निवेशकों के लिए और चार से नौ मई तक आम जनता के लिए उपलब्‍ध रहेगा। निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव तुहिनकांत पांडेय ने बताया कि एलआईसी का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। आईपीओ की कुल कीमत 21 हजार करोड़ रुपए तय की गई है।

जीवन बीमा निगम के अधिकारियों ने बताया कि निगम 22 करोड़ 13 लाख से अधिक के शेयर 902 रुपये से 949 रुपये प्रति शेयर की दर से बेचने जा रहा है। जीवन बीमा निगम के पॉलिसी धारकों को प्रति शेयर 60 रुपये की छूट मिलेगी जबकि निगम के कर्मचारी और संस्‍थागत निवेशक प्रति शेयर 45 रुपये की छूट के हकदार होंगे। 17 मई को यह आईपीओ शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हो जाएगा।