मनसे प्रमुख ने की उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ

Posted On:- 2022-04-28



मुंबई (वीएनएस)। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने उत्‍तर प्रदेश में मंदिरों और मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के आदेश के लिए राज्‍य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। राज ठाकरे ने ट्वीट कर मराठी और अंग्रेजी में लिखा, 'धार्मिक स्थलों खासकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर मैं योगी सरकार को तहे दिल से बधाई देता हूं। दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में कोई 'योगी' नहीं है। राज ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा उन्हें भोगी बता डाला है।

उत्तर प्रदेश के कई धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकरों को या तो हटा दिया गया है या उनकी आवाज कम कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा था कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर सामान्य मानक के अनुसार ही बजाए जाने चाहिए और उनकी आवाज धार्मिक परिसर के अंदर ही रखी जानी चाहिए। इस बीच सरकार ने लाउडस्पीकरों को जोर से बजाने वालों की रिपोर्ट भी मांगी है।