भिलाई (वीएनएस)। भिलाई इस्पात संयंत्र के जनस्वास्थ्य विभाग टाउनशिप में मच्छर व जल जनित रोगों से बचाव के लिए जगह-जगह ऑयलिंग व दवाई का छिड़काव करा रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग ने टाउनशिप में सघन फोगिंग अभियान विगत 4 अप्रैल से जारी है। इस संबंध में विभाग ने विभिन्न तिथियों में फोगिंग किये जाने वाले स्थल/सेक्टर का शेड्यूल जारी किया गया था। प्रेस रिलीज भी जारी कर लोगों से अपील भी की गई थी कि शेड्यूल के अनुसार उनके क्षेत्र में होने वाले फोगिंग कार्य का मार्गदर्शन कर सुनिश्चित करें कि कोई भी जगह ना छूटे। वर्तमान में फोगिंग अंतिम चरण में है व रूआबांधा तथा मरोदा सेक्टर में शेष है। इसके अलावा छुटे हुए क्षेत्र में भी फोगिंग किया जाएगा।