बड़ी खबर : सरकार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत..

Posted On:- 2022-04-28



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में रेडी टू ईट मामले में हाईकोर्ट में लगी सभी 287 याचिकाओं को कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले से सरकार को बड़ी राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि महिला स्व सहायता समूहों ने राज्य सरकार की नीति को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सही कोर्ट के इस फैसले से रेडी टू ईट को सेंट्रलाइज करने से आहार की व्यवस्था और गुणवत्ता बेहतर होगी।