बेन स्टोक्स बने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नए कप्तान, इन्हें मिली कोच की जिम्मेदारी...

Posted On:- 2022-04-28



लंदन/नई (दिल्ली वीएनएस)। इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। जो रूट ने हाल में ही टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी थी। खराब प्रदर्शन के बाद रूट पर कप्तानी छोड़ने का दवाब था। ऑस्ट्रेलिया में मिली करारी हार के बाद पूर्व कप्तान जो रूट पर कई सवाल खड़े हुए थे। ज्ञात हो कि पिछले दिनों जो रूट ने टेस्ट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

स्टोक्स के कप्तान बनने के अलावा गैरी कर्स्टन को टीम का नया कोच बनाया गया है। उन्होंने अपनी तरफ से इसके लिए सहमति भी दे दी है।

इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा कि मुझे बेन को टेस्ट कप्तान की भूमिका की पेशकश करने में कोई झिझक नहीं थी। वह उस मानसिकता और दृष्टिकोण का प्रतीक है जिसे हम इस टीम को लाल गेंद वाले क्रिकेट के अगले युग में आगे ले जाना चाहते हैं। मुझे खुशी है कि उन्होंने स्वीकार किया है, और वह अतिरिक्त जिम्मेदारी और सम्मान के लिए तैयार हैं। 31 साल के बेन स्टोक्स ने साल 2013 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और अभी तक 79 मुकाबले खेल चुके हैं।

स्टोक्स अब तक 79 टेस्ट खेल चुके हैं। उनका औसत 35.89 का है। उन्होंन टेस्ट में 174 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली करारी हार के बाद रूट ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। जो रूट ने इंग्लैंड के लिए 64 टेस्ट मैच में कप्तानी की, इनमें से 27 में जीत और 26 मैच में हार मिली। बतौर कप्तान जो रूट ने पांच हज़ार से ज्यादा रन बनाए। जिसमें 26 अर्धशतक और 14 शतक शामिल हैं।