कोरबा (वीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19 ) के संक्रमण की प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण के लिएकलेक्टर रानू साहू के जारी दिशा निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थलो, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों, गलियों में आने -जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क या फेस कवर धारण करना अब अनिवार्य होगा। कार्यालय-कार्य स्थलों और फैक्ट्री आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भी मास्क - फेस कवर धारण करना अनिवार्य होगा। जारी निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थलों पर थूकना प्रतिबंधित है। होम क्वारेंटाईन में रहने वाले व्यक्तियों को शासन ने समय-समय पर जारी होम क्वारेंटाईन संबंधी समस्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। दुकानों-व्यवसायिक संस्थानों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग- फिजिकल डिस्टेंसिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। इन सभी निर्देशों के अतिरिक्त भारत सरकार, छत्तीसगढ़ शासन तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश-आदेश का भी पालन करना अनिवार्य होगा।