रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के 7 जिलों में गरज चमक के साथ अधड़ और बारिश की संभावना है। महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और इससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक होने के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।
एक तरफ लोग गर्मी से परेशान है वहीं दूसरी तरफ ये खबर चिलचिलाती धूप से राहत देने वाली है। हालांकि प्रदेश की कई इलाकों में हिट वेव अभी जारी है। वहीं कई स्थानों पर लू का कहर भी देखने को मिला है।