अंतागढ़ (वीएनएस)। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अंतागढ़ में कक्षा पहली से आठवीं तक के परीक्षा परिणामों को घोषणा गौतम सिन्हा, प्राचार्य सेजेस अंतागढ़ ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और पालकों की उपस्थिति में की। कक्षा पहली में प्रथम स्थान कशफ़ खान 97 प्रतिशत एवं प्रणाक्षी चतुर्वेदी 97 प्रतिशत ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान प्रियांशु कुमार सिंह 96 प्रतिशत तथा टिम्पल नाग 96 प्रतिशतएवं तृतीय स्थान गीतिका सेन ने 95 प्रतिशत प्राप्त किया । कक्षा दूसरी में प्रथम स्थान चारुनिता रजक 96 प्रतिशत, द्वितीय स्थान लिपिका 93 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान वन्या नायक ने 90 प्रतिशत प्राप्त किया। कक्षा तीसरी में प्रथम स्थान आशिका गुप्ता 93.5 प्रतिशत,द्वितीय स्थान यामिनी रामटेके 92 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान खोमेंद्र कुमार नाग ने 91.5 प्रतिशत प्राप्त किया। कक्षा चौथी में प्रथम स्थान वर्धमान जैन 98 प्रतिशत,द्वितीय स्थान अफशीन खान 96 प्रतिशत ,तृतीय स्थान पलक त्रिपाठी ने 94 प्रतिशत प्राप्त किया।कक्षा पांचवीं में प्रथम स्थान हिमानी खापर्डे 97 प्रतिशत,द्वितीय स्थान समर्थ भूतड़ा 94.5 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान खुशी नेताम ने 93 प्रतिशत प्राप्त किया। कक्षा 6 वीं में प्रथम स्थान प्रत्युष गुप्ता 94 प्रतिशत,दीपांशु दनत 90 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान वंश सिंग सोलंकी ने 87 प्रतिशत प्राप्त किया।कक्षा 7 वीं में प्रथम स्थान शफन खान 89 प्रतिशत, द्वितीय स्थान हिमेश मंडावी 88.6 प्रतिशत तथा अश्मिका श्रीवास्तव ने 88.3 प्रतिशत प्राप्त किया।कक्षा 8 वीं में प्रथम स्थान याशिका मानिकपुरी 93 प्रतिशत,द्वितीय स्थान सिद्धि गुप्ता 87.3 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान नुपुर ठाकुर ने 87 प्रतिशत एवं सक्षम ने 87 प्रतिशत प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी पालकों को सेजेस अंतागढ़ में प्रवेश की प्रक्रिया के विषय में जानकारी प्रदान की।