नवीन कटौती राशि के लिए अतिरिक्त प्रपत्र करना होगा जमा

Posted On:- 2022-04-28



अम्बिकापुर (वीएनएस)। राज्य शासन के निर्देशानुसार सीपीएस कमर्चारियों को जीपीएफ में परिवर्तित कर नवीन खाता नम्बर आवंटित कर दिया गया है। इन कमर्चारियों का वेतन देयक जमा करते समय कटौती की राशि का प्रपत्र एक अतिरिक्त प्रपत्र के साथ कोषालय में जमा करना होगा। प्रपत्र के ऊपर डीडीओ कोड स्पष्ट रूप से उल्लेखित हो।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की ओर से नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल किया है। अब नई पेंशन से पुरानी पेंशन में आने वाले कमर्चारियां को जीपीएफ खाता नंबर आवंटित किया जा रहा है। अप्रैल माह से सभी आहरण संवितरण अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ कमर्चारियों के वेतन से जी.पी.एफ. की राशि मूल वेतन का 12 प्रतिशत की कटौती की जाएगी।