कोरिया (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 29 अप्रैल को वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए कोरिया जिले में 35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नवीन 200 बिस्तरीय जिला अस्पताल एवं 50 बिस्तरीय मातृ व शिशु अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। सुबह 11:00 बजे से राज्यगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में नवीन जिला अस्पताल व मातृ एवं शिशु अस्पताल के विडियो के माध्यम से प्रस्तुति के बाद मुख्यमंत्री बघेल की ओर से नवीन जिला अस्पताल व मातृ व शिशु अस्पताल का वर्चुअल शिलान्यास किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ भूपेश बघेल का उदबोधन शामिल होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव व बैकुण्ठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकारण व भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो व छत्तीसगढ़ मेडिकल सविर्सेज कापोरेशन के संचालक व मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल का उद्बोधन शामिल होगा।