कोरबा (वीएनएस)। कोरबा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 435 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि 2 व्यक्ति टीपी नगर नया बस स्टेण्ड के पास नशीली इजेक्शन घूम-घूम कर बेच रहे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। तत्काल कार्रवाई के ली थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेन्द्र सिंह एवं चौकी प्रभारी सीएसइबी उप निरी. नवल साव को आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुए।
पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दोनो आरोपियों को पकड़ा। आरोपी अपने पास इजेक्शन पेन्टाजोसीन लैक्टेट इंजेक्शन रिडॉफ नशीली दवा बैग में रखे हुए थे, और बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे थे। उक्त नशीली इजेक्शन बेचने के संबंध में धारा 91 जाफ़ौ का नोटिस देकर वैध दस्तावेज की मांग की गई जिस पर उनके द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। आरोपियों के पास में रखे बैग मे तालाशी लेने पर कुल 435 नग पेंटाजोसिन लैक्टेट इंजेक्शन रिडॉफ नशीली दवा की शीशी में भरा दवा दोनो आरोपियों के पास से जप्त कर मौके पर विधिवत कार्रवाई की गई। आरोपियों के विरूद्ध धारा 22बी एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायलय कोरबा पेश किया जाएगा ।
गिरफ्तार आरोपी पंकज शर्मा पिता नवल शर्मा उम्र 38 साल निवासी बैगीनडभार चौकी रामपुर, जिला कोरबा। सुमित बेहरा पिता प्रशांत बेहरा उम्र 23 साल साकिन पथर्रीपारा चौकी रामपुर जिला कोरबा।