जय हो टीम ने जिला स्तरीय तारूण्य मड़ई का किया आयोजन

Posted On:- 2022-04-28



जशपुरनगर (वीएनएस)। जशपुर विधायक विनय भगत की उपस्थिति में जय हो टीम के वॉलिंटियर्स की ओर से किशोर-किशोरी स्वास्थ्य व सशक्तिकरण के लिए विगत दिवस जिला स्तरीय तारुण्य मड़ई का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद, जशपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम जेडयू सिद्दीकी व जशपुर विकासखंड के जय हो वॉलिंटियर्स भी शामिल थे। तारुण्य मड़ई कार्यक्रम के तहत नगर में स्कूली छात्र छात्राओं की ओर से जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक, नृत्य का भी आयोजन किया गया। विधायक भगत ने जय हो वॉलिंटियर्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी बहुत सराहनीय कार्य कर रहे है। उन्होंने सभी को आगे भी निरंतर ऐसा कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जय हो वॉलिंटियर्स को जानकारी दी गई कि किस प्रकार से वे समाज के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा कर सके और समाज में अपनी भूमिका स्थापित कर सके।