जशपुरनगर (वीएनएस)। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में महिला बाल विकास विभाग व पुलिस विभाग के संयुक्त टीम की ओर से बगीचा के ग्राम गांगझरिया, भट्ठीकोना पहुंचकर नाबालिक लड़की का बाल विवाह रूकवाया गया है। इस दौरान परिवार के परिजनों उनके माता-पिता को समझाईश दी गई कि लड़की का विवाह 18 वर्ष होने पर ही करें।
टीम ने जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह अपराध की श्रेणी में आता है। महिला बाल विकास विभाग के जानकारी अनुसार बालिका की उम्र 15 वर्ष 8 माह बताया गया है। बाल विवाह की सूचना महिला बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग को मिलने पर तत्काल कायर्वाही करते हुए विवाह पर रोक लगाया गया। साथ ही गांव की सरपंच और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए है।