नारायणपुर (वीएनएस)। स्कूल शिक्षा विभाग छग शासन के वित्तीय अनुदान से राज्य स्तरीय पवर्तारोहण, व्यक्तित्व विकास व आपदा प्रबंधन शिविर (साहसिक गतिविधि) का आयोजन 21 से 25 अप्रैल तक भारत स्काउटस व गाइड्स राष्ट्रीय साहसिक संस्थान पचमढ़ी में आयोजित किया गया था, जिसमें नारायणपुर जिले से जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मुख्या आयुक्त के मार्गदर्शन में किरण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नारायणपुर जिले 19 स्काउट व गाइड के छात्र छात्रा शिविर में भाग लिया।
उक्त कैम्प में बच्चों को पांच दिवस रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग कमाडो कलाईविंग वैली फ्रासिंग, ट्रेकिंग हाइक, हार्स राइडिंग व अन्य चुनौतिपूर्ण और रोमांचकारी गतिविधियों में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया।